ग्रहों का गोचर अप्रैल महीने में 5 राशियों को बनाएगा धनवान


By Kushagra Valuskar28, Mar 2023 11:10 AMnaidunia.com

अप्रैल 2023 राशिफल

अप्रैल महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से खास रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

अप्रैल 2023 ग्रह गोचर

वहीं, 22 अप्रैल को गुरु गोचर के साथ मेष राशि में गुरु-राहु होंगे। जिससे गुरु चांडाल योग बनेगा।

ग्रहों की युति

इसके अलावा शुक्र और बुध भी मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं, सूर्य का भी राशि परिवर्तन होगा। इस प्रकार अप्रैल में होने वाले ग्रह गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

वृष

अप्रैल महीने का ग्रह गोचर वृष राशिवालों को सभी गतिविधियों में सफलता देगा। शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों के मामले में माह अच्छा रहेगा।

मिथुन

अप्रैल का महीना मिथुन राशि के जातकों के प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है। हालांकि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कर्क

अप्रैल माह कर्क राशि के लिए शुभ है। किसी के सहयोग से काम में सफलता मिल सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो फायदेमंद रहेगा।

कुंभ

अप्रैल का महीना कुंभ राशिवालों को राहत देगा। अगर कोई समस्या है, तो वह आसानी से सुलझ जाएगी।

मीन

ग्रहों का गोचर मीन राशि के जातकों को सफलता दिलाएगा। आपको वह चीज मिल सकती है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। मन प्रसन्न रहेगा।

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की ऐसे करें पूजा, मिलेगा ये वरदान