कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिनके पत्तों को खाने से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। इनमें से ही एक अरबी भी है।
अरबी की सब्जी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इन पत्तों में विटामिन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर से लेकर कई रोगों पर वार करते हैं।
अरबी की तरह ही इसके पत्ते भी बेहद गुणकारी होते हैं। इनका सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अरबी में लो फैट और हाई प्रोटीन होता है। अरबी के पत्तों का सेवन करने से वजन कम करने में भी काफी हद तक मदद मिलती है।
अरबी के पत्तों को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इन पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और तनाव से भी राहत मिलती है।
अरबी के पत्ते इम्यूनिटी के लिए भी बेहतर होते हैं। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही, इम्यून सिस्टम भी अच्छा रहता है।
अरबी के पत्तों का सेवन करने से आंखों से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं। दरअसल, अरबी के पत्तों में विटामिन ए समेत कई चमत्कारी तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को भी सुधारते हैं।
अगर आपको जोड़ों के दर्द से जुड़ी कोई समस्या है तो अरबी के पत्ते खाने चाहिए। इसका सेवन करने से काफी पुराने दर्द को भी कम किया जा सकता है।
अरबी के पत्तों को कच्चा खाने की गलती नहीं करनी चाहिए। इन पत्तों को उबालकर या पकाकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।