बीपी से लेकर मोटापे तक, सभी को कंट्रोल करती है यह सब्जी


By Lakshita Negi08, Apr 2025 04:22 PMnaidunia.com

अरबी यानी कचालू की सब्जी, यह एक ऐसी सब्जी है, जो हर भारतीय रसोई में बनाई जाती है। यह एक आम सब्जी है, लेकिन इसको खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में सेहत के लिए फायदेमंद न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। आइए जानें अरबी खाने से फायदों के बारे में।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

अरबी में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में सोडियम का असर बैलेंस करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

वजन घटाने में मददगार

अरबी की सब्जी फाइबर से भरपूर होती है, जिसे खाने से पेट लंबे टाइम तक भरा रहता है। इसे खाने से ओवरईटिंग कम होती है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

डाइजेस्टिव सिस्टम की मजबूती

अरबी में मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज की दिक्कत को दूर करने में मदद करते हैं। इससे डाइजेशन अच्छा होता है और इससे आंतों की हेल्थ भी अच्छी होती है। 

ब्लड शुगर लेवल बैलेंस करती है

अरबी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इससे ब्लड शुगर एकदम बढ़ता है। जिससे डायबिटीज के पेशेंट्स को राहत मिलती है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

अरबी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्टर

अरबी में मौजूद विटामिन सी और अन्य न्यूट्रिएंट्स शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

आप भी अरबी को उबालकर हल्के मसालों के साथ अरबी खाएं और हेल्दी रहें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

पान का पत्ता खाने से कौन सी बीमारियां कंट्रोल रहती हैं?