नीम अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन, इसकी पत्तियों का पानी पीने से इन 3 लोगों को बचना चाहिए।
अगर आप नीम की पत्तियों का पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को साफ, त्वचा निखारने और रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें नीम की पत्तियों का पानी सेवन करने से बचना चाहिए। इससे उन्हें गर्भाशय में परेशानी हो सकती है।
अगर कोई महिला बच्चे को स्तनपान कराती है, तो उसे नीम की पत्ती का पानी पीने से बचना चाहिए।
जो लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भूलकर भी नीम की पत्ती का पानी नहीं पीना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है।
आमतौर पर नीम के पत्तियों का पानी दिन में 100- से 150 ML सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इससे ज्यादा सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
अगर आपको नीम के पत्तियों के पानी से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com