अक्सर लोग शलजम और चुकंदर में अंतर नहीं कर पाते है, क्योंकि दिखाने में दोनों ही लगभग एक ही लगती है। लेकिन दोनों में कई अंतर भी होते है, जिसकी मदद से अंतर लगाया जा सकता है।
शलजम और चुकंदर दोनों का ही इस्तेमाल सलाद में किया जाता है। साथ ही, दोनों की जड़ भी होती है, जिसके कारण लोग एक ही समझते हैं।
शलजम के अंदर का रंग क्रीमी सफेद होता है और बाहरी रंग हल्का बैंगनी होता है। वहीं, चुकंदर का रंग बैंगनी अंदर और बाहर से होता है।
शलजम और चुकंदर में स्वाद का भी अंतर होता है। शलजम का स्वाद मूली की तरह थोड़ा कड़वा होता है। वहीं, चुकंदर का स्वाद मीठा होता है।
शलजम और चुकंदर में आकार का भी अंतर होता है। शलजम के मुकाबले में चुकंदर का आकार बड़ा होता है यानी शलजम का आकार छोटा और चुकंदर का थोड़ा बड़ा होता है।
शलजम और चुकंदर दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। शलजम खाने से इम्यूनिटी बूस्ट, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। वहीं चुकंदर खाने से खून की कमी दूर और स्किन ग्लो होती है।
इन अंतरों से आप शलजम और चुकंदर के बीज अंतर लगा सकते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ