कर्ज से हो गए हैं परेशान? काम आएंगे अर्जुन की छाल के उपाय


By Sahil27, Jan 2024 01:37 PMnaidunia.com

कर्ज का बोझ

कुछ लोग खूब मेहनत करने के बाद भी कर्ज के बोझ से नहीं निकल पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ज्योतिष में कुछ चमत्कारी उपाय बताए गए हैं।

आयुर्वेदिक औषधि

अर्जुन की छाल को आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। खैर, इसका धार्मिक महत्व भी होता है। मां लक्ष्मी को अर्जुन की छाल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

अर्जुन की छाल के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में अर्जुन की छाल को शुभ बताया गया है। इससे जुड़े कुछ आसान उपाय अपनाने से इंसान को आर्थिक तंगी से राहत मिल जाती है।

माता लक्ष्मी को अर्पित करें

अर्जुन की छाल को लाल कपड़े में लपेटकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इस एक उपाय को करने से कर्ज की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है।

नौकरी में तरक्की का उपाय

अगर आपकी नौकरी में तरक्की नहीं हो पा रही है तो व्यवसाय से जुड़े किसी सामान पर अर्जुन की छाल पर पीला धागा बांधकर अपने पास रख लें।

11 शुक्रवार करें ये उपाय

कर्ज से परेशान लोगों को 11 शुक्रवार तक कमल के साथ माता लक्ष्मी को अर्जुन की छाल चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने का लाभ आपको जरूर मिलेगा।

तिजोरी में रखें

अर्जुन की छाल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

नकारात्मकता होगी खत्म

अगर आपको लगता है कि घर में नकारात्मकता का वास है, तो कपूर के साथ अर्जुन की छाल को रोजाना जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

3 राशि वाले अब बनेंगे करोड़पति, 2024 में 3 बार शनि बदलेंगे चाल