आजकल कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रहा है, जो दिल के लिए काफी खतरनाक माना जाता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा हाई होने पर हार्ट अटैक आने की अधिक संभावना होती है इसलिए इसको कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों के अलावा खानपान का ध्यान रखना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अनहेल्दी खानपान से हाई होती है।
अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।
अर्जुन का छाल शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को दूर और गुड कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बढ़ता है। बता दें कि गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए अच्छा होता है।
एक गिलास दूध और अर्जुन की छाल मिलाकर उसको गैस पर उबालें। उबालने के बाद गुनगुना होने दें और फिर उस दूध को पिएं।
अर्जुन की छाल का चूर्ण शहद के साथ भी खा सकते है। शहद के साथ इसका सेवन काफी असरदार होता है।