गठिया के मरीज न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है दर्द


By Arbaaj16, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

गठिया शरीर के जोड़ों से जुड़ी हुई समस्या है, जिसके कारण जोड़ों में दर्द होता है। अगर गठिया के मरीज खानपान का ध्यान न रखें, तो परेशानी और बढ़ने लगती है।

क्यों होता है दर्द

गलत और अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से गठिया की समस्या बढ़ती है और भी जोड़ों में दर्द होता है। गठिया के रोगियों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ज्यादा नमक न खाएं

गठिया के मरीजों को नमक का सेवन भी कम से कम करना चाहिए। ज्यादा नमक का सेवन गठिया की समस्या को बढ़ा सकता है।

रेड मीट न खाएं

गठिया के मरीज को रेड मीट का भी सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, रेट मीट में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो दर्द को बढ़ा देता है।

अल्कोहल न पिएं

अल्कोहल शरीर के लिए बेहद ही खतरनाक माना जाता है, लेकिन आप कभी-कभी पीते है और गठिया के मरीज है फिर भी इसका सेवन न करें।

प्रोसेस्ड फूड न खाएं

गठिया के मरीजों के लिए प्रोसेस्ड फूड भी सही नहीं माना जाता है, क्योंकि प्रोसेस्ड फूड में अधिक शुगर, मैदा, और फैट होता है।

मीठी चीजें न खाएं

गठिया के मरीजों को ज्यादा मीठी चीजों को नहीं खाना चाहिए। अधिक मीठी चीजों को खाने से गठिया का दर्द तेजी से बढ़ सकता है।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या लौकी खाने से 1 महीने में गायब होगा बैड कोलेस्ट्रॉल?