आर्टिकल 370 एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। आइए जानते है कैसी है फिल्म और कैसा रहा इसका फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।
आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित आर्टिकल 370 सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म में राज अर्जुन, संदीप चटर्जी और यामी गौतम लीड भूमिका में हैं।
23 फरवरी 2024 को आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2019 में आर्टिकल 370 में संशोधन की असली कहानी है।
आर्टिकल 370 में यामी ने बेहतरीन किरदार निभाया है। मूवी में पार्लियामेंट की कार्रवाई से लेकर कश्मीर में आतंकवाद तक की वारदातों को सही ढंग से दिखाया है।
आर्टिकल 370 में यामी गौतम के किरदार का नाम जूनी हक्सर है, अरुण गोविल प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभा रहे है और किरण करमरकर ने गृहमंत्री अमित शाह का किरदार निभाया है।
फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इस फिल्म को अपने रिव्यू में 4 स्टार दिए है। इस फिल्म को तरन ने ज्ञानवर्धक, आकर्षक और प्रभावशाली बताया हैं।
आर्टिकल 370 ने अपने पहले दिन करीब 5.75 करोड़ की कमाई की है। इतनी बड़ी ओपनिंग लेने वाली आर्टिकल 370 इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म है।
फाइटर ने 2024 में 24 करोड़ की सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी, दूसरे नंबर पर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 6 करोड़ शामिल हैं और तीसरे नंबर पर 5.75 करोड़ के साथ आर्टिकल 370 आ गई है।
Article 370 से जुड़ी स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ