हींग खाने के 7 अद्भुत फायदे


By Abhishek Pandey15, Feb 2023 06:22 PMnaidunia.com

हींग

देश की लगभग सभी रसोई में खुशबू और स्वाद के लिए हींग का तड़का जरूर लगाया जाता है। हींग का स्वाद किसी भी डिश में मजा दोगुना कर देता है।

सेहत के लिए लाभकारी

आमतौर पर खुशबू और स्वाद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हींग सेहत से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं में काफी लाभकारी होती है।

बदहजमी की समस्या में

अपच की समस्या होने पर हींग का सेवन करना काफी लाभकारी होता है। हींग गैस की समस्या में भी लाभकारी है।

सांस संबंधी समस्या

यदि आपको बलगम या फिर छाती में दर्द की शिकायत है, हींग का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि हींग सांस से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी हो सकती है।

स्किन की समस्या में

हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो कि स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में लाभदायक होता है। स्किन में जलन होने पर हींग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

दर्द निवारक

हींग का इस्तेमाल पेट दर्द और सिर दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। दांत में दर्द होने की स्थिति में आप नींबू की कुछ बूंदों को मिलाकर दांत पर लगा सकते हैं।

सर्दी-खांसी में लाभकारी

हींग का इस्तेमाल सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है। हींग के पानी को सीने और गले पर लगाने से राहत मिल सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

हींग डायबिटीज की समस्या में भी लाभकारी होती है। डायबिटीज में समस्या में आप डॉक्टर की सलाह से हींग का सेवन कर सकते हैं।

माहवारी के दर्द में लाभकारी

माहवारी के दौरान महिलाओं को पेट दर्द और मरोड़ महसूस होता है। आप चुटकी भर हींग को पानी के साथ ले सकती हैं।

Summer Tips: गर्मी के मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद एलोवेरा