अशिताबा एक औषधीय पौधा है, जो जापान में बहुतायत में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में भी किया जाता है।
अशिताबा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में कई तरह से फायदा होता है इसलिए इसे औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।
पेट संबंधित अन्य समस्याओं के लिए भी यह लाभकारी औषधि है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। फूड पॉइजनिंग में भी फायदा होता है।
अशिताबा के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। हाई ब्लड प्रेशर में भी अशिताबा काफी फायदेमंद औषधि है।
अशिताबा कैंसर होने से बचाते हैं। अशिताबा को यदि नियमित रूप से लिया जाए तो इससे कैंसर होने की संभावना बेहद कम हो जाती है।
स्मॉल पॉक्स होने की स्थिति में अशिताबा फायदा पहुंचाता है। इससे स्मॉल पॉक्स जल्दी दूर होते है। डॉक्टर की सलाह पर लेना चाहिए।
नवजात को ब्रेस्ट फीडिंग के समय दूध ठीक से नहीं बनने की समस्या कई महिलाओं में होती है, ऐसे में अशिताबा कारगर औषधि है।