अशोक समेत इन पेड़ों का है हिंदू धर्म में विशेष महत्व


By Prakhar Pandey11, Jun 2023 04:34 PMnaidunia.com

पौधों का महत्व

हिंदू धर्म में कुछ पौधों का विशेष महत्व होता हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही पौधों के बारे में जिन्हें सिर्फ जल देने से भी आपको कई लाभ मिलेंगे।

अशोक का पौधा

अशोक के पेड़ के पत्तों का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व हैं। अशोक के पेड़ को जल देने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता हैं। रोज तुलसी मैय्या को जल देने से घर में सकारात्मकता आती हैं और सारी परेशानियां दूर होती हैं।

शमी का पौधा

शमी के पौधे का शनि और शिव जी का पौधा भी कहते है। इसकी पूजा करने और इसे जल चढ़ाने से कभी भी आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।

पीपल का पौधा

पीपल के पौधे का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व हैं। मान्यता हैं कि पीपल के पेड़ को जल देने से शनिदेव प्रसन्न होते है और सदैव आप पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

नीम का पौधा

नीम के पौधे की पूजा करने से मंगल दोष दूर होता है। साथ ही रोज नीम के पौधे पर जल अर्पित करने से हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती हैं।

बरगद का पेड़

बरगद का पेड़ जिसे वट वृक्ष भी कहा जाता हैं। इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास भी होता हैं, साथ ही रोज बरगद के पेड़ को जल देने से घर की दरिद्रता भी दूर होती हैं।

बेल का पौधा

बेल के पौधे के पत्तों को भोले बाबा को चढ़ाया जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि इस पेड़ में भगवान शिव जी का वास होता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में घुसते ही सामने नहीं पड़नी चाहिए ये चीजें