अशोक के पत्तों के इन उपायों से बदल जाएगी किस्मत


By Prakhar Pandey27, Apr 2023 11:55 AMnaidunia.com

पेड़

अशोक के पेड़ को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया हैं। अशोक के पत्ते के प्रयोग से आप जीवन में आ रही अपनी समस्त परेशानियों ले छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं अशोक के पत्तों के इन उपायों के बारे मे

अशोक का पेड़

घर के मुखिया को अपनी पत्नी के साथ नियमित रूप से अशोक के वृक्ष को जल देना चाहिए। इस उपाय को करने से घर के मनमुटाव की स्थिति दूर होती हैं और घर में कभी भी दुर्भाग्य नहीं आता हैं।

नेगेटिव एनर्जी दूर करें

घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए घर के मेन गेट पर और सभी कमरों के दरवाजे पर अशोक के पत्तों को धागे में लपेटकर टांग दे। इससे समस्त नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी।

धन

अगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहें तो मंदिर या फिर किसी बगीचे के अशोक के पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में लाएं और इसकी जड़ को धोकर सुखा अपनी तिजोरी में रख लें।

जल्द शादी के लिए

अशोक के पत्ते को पानी में डाल दीजिए और फिर उसी पानी से नहा लीजिए। ऐसा नियमित रूप से कुछ समय तक करने से जल्द शादी का योग बनेगा।

पीपल का पेड़

अशोक के पत्तों को स्नान के बाद पीपल के पेड़ के पास साफ सुथरे स्थान पर रख दें। इससे आपकी समस्याएं जल्द दूर हो जाएंगी।

अर्थ

अशोक का अर्थ होता हैं शोक और दुखों को नष्ट करने वाला। अशोक के पत्तों को पूजा के कलश में भी रखा जाता हैं।

भाग्योदय

ज्योतिष शास्त्र में बताए गए अशोक के पत्तों के इन उपायों से आपका भाग्योदय होगा। इस स्टोरी में लिखी बातें पुरानी मान्यता से प्रेरित हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो जाते हैं पूर्वज