अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसका इस्तेमाल हजारों साल से होता हुआ आ रहा है। इसका सेवन शरीर से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
अश्वगंधा पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप गठिया के दर्द से परेशान है, तो अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। अश्वगंधा का सेवन करके गठिया के दर्द को काम कर सकता है।
पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए भी अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। अश्वगंधा स्पर्म काउंट को बढ़ाने में कारगार साबित होता है।
अगर कोई व्यक्ति तनाव का शिकार होता है, तो उसको भी अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। अश्वगंधा खाने से तनाव काफी हद तक कम होता है।
अक्सर रात में सोने के समय कुछ लोगों को नींद नहीं आती है, जिसके कारण उनको बेचैनी भी होती है। इसको दूर करने के लिए भी अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकते है।
अश्वगंधा का सेवन करने के लिए उसका पाउडर बनाएं और इसको गुनगुने पानी के साथ लें। 1 गिलास पानी के साथ 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें।
अश्वगंधा का सेवन इन बीमारियों में काम करता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ