वर्तमान में खानपान का ध्यान रखना लोगों के लिए एक चैलेंज जैसा हो गया है। तेज रफ्तार से दौड़ती जिंदगी की वजह से लोग खाने पीने पर सही से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं।
जंक और प्रोसेस्ड फूड हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। जिसके कारण हमें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
आज के समय में काफी पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने की समस्या पैदा हो गई है। थकान, स्ट्रेस, प्रजनन क्षमता कम होना इसके संकेत हैं।
इसके लिए आप अपने खानपान में बदलाव कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास बीजों के बारे में बताएंगे, जो लो स्पर्म काउंट की समस्या को ठीक कर सकता है।
चिया सीड्स में एंटी ऑक्सीडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। यह बीज स्पर्म काउंट को नुकसान होने से बचाते हैं और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।
फ्लैक्स सीड्स में विटामिन ई और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ई शुक्राणु बढ़ाने में काफी ज्यादा मददगार है।
सॉल्युबल फाइबर की मात्रा मेथी के बीज में पाया जाता है। इसका सेवन बेहद ही फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह हार्मोन को नियंत्रित करता है।
पंपकिन सीड्स में जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है। ये स्पर्म काउंट को बढ़ाने और फर्टिलिटी में सुधार करता है।