भारत की जीत के साथ ही एशिया कप 2023 समाप्त हो गया है। लेकिन इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने नए रिकॉर्ड्स भी बनाए है। आइए जानते है इस एशिया कप शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाजों के नाम।
कोहली ने 11 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए विराट प्रदर्शन किया था। 94 गेंदों में कोहली ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान विराट ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए केएल राहुल ने भी 106 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए थे। अपनी इस कमबैक पारी में राहुल ने 12 चौके और 2 छक्के मारे थे।
बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का पांचवा शतक जड़ा था। 133 गेंदों में गिल 121 रनों की पारी खेली थी। गिल ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
बाबर आजम ने एशिया कप 2023 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। नेपाल के खिलाफ बाबर ने 131 गेंदों में 151 रन बनाए थे। बाबर ने इस पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
बांग्लादेशी बल्लेबाज मेंहदी हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 119 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान मेंहदी ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
पाकिस्तान के ऑलराउंडर बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने भी इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ 71 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी। इफ्तिखार ने इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया था। नजमुल ने 105 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए थे।