एशिया कप टूर्नामेंट 2023 में भारत की विशाल जीत के कई हीरो रहे। आज हम आपको बताएंगे एशिया कप की समाप्ति के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
शुभमन गिल ने एशिया कप 2023 के सभी मैचों में भारत की तरफ से ओपनिंग की थी। 6 मैचों की 6 पारियों में गिल ने 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से सबसे ज्यादा 302 रन बनाए थे।
श्रीलंका को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुसल मेंडिस ने भी इस टूर्नामेंट में 6 मैचों की 5 पारियों में 270 रन बनाए थे। मेंडिस ने एशिया कप 2023 में 3 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में श्रीलंका के सदीरा समरविक्रमा का नाम भी शामिल है। सदीरा ने इस टूर्नामेंट में 2 अर्धशतकों की मदद से 215 रन बनाए है।
5 मैचों की 4 पारियों में पाकिस्तानी कप्तान ने 207 रन बनाए थे। इसमें लगभग 3 चौथाई रन बाबर की 151 रनों की नेपाल के खिलाफ खेली शतकीय पारी से आए थे।
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एशिया कप 2023 में 5 मैचों की 4 पारियों में 195 रन बनाए थे। रिजवान ने इस टूर्नामेंट में 2 पचासे जड़े थे।
भारतीय कप्तान के लिए यह एशिया कप काफी शानदार रहा है। रोहित ने इस टूर्नामेंट में शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के साथ-साथ 3 अर्धशतकों की मदद से 194 रन बनाए थे।
नाजमुल हुसैन शान्तो ने 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से इस टूर्नामेंट में 193 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से इस टूर्नामेंट में नजमुल और मेहंदी हसन ने शतक लगाया है।