कुलदीप से लेकर रउफ तक, एशिया कप के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज


By Prakhar Pandey15, Sep 2023 12:37 PMnaidunia.com

एशिया कप

एशिया कप धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। आइए जानते है एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में।

मथीशा पथिराना

श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पथिराना ने एशिया कप के 5 मैचों में कुल 11 विकेट लिए है। इस दौरान उन्होंने एक ही मैच में 4 विकेट भी लिए थे।

डुनिथ वेललेज

मात्र 20 वर्षीय डुनिथ वेललेज ने अब तक एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस करने का काम किया है। टूर्नामेंट के 5 मैचों में 10 विकेट ले चुके डुनिथ ने भारत के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट लिया था।

शाहीन अफरीदी

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी भी एशिया कप में अच्छे लय में नजर आएं है। शाहीन ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए है। इस टूर्नामेंट में शाहीन ने भारत के खिलाफ एक ही पारी में 4 विकेट लिए थे।

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने एशिया कप टूर्नामेंट में अब तक कुल 4 मैचों में 9 विकेट लिए है। इस दौरान कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 और श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लिए है।

हारिस रऊफ

हारिस रऊफ ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए है। रउफ ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ही पारी में 4 विकेट झटके थे। चोटिल होने के चलते फिलहाल रउफ पाकिस्तान के लिए और मैच नहीं खेल पाएंगे।

तस्कीन अहमद

बांग्लादेश गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भी इस टूर्नामेंट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। तस्कीन ने 4 मैचों में 9 विकेट लिए है। साथ ही एक बार एक बारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

महेश दीक्षाना

श्रीलंकाई खिलाड़ी महेश दीक्षना के लिए भी एशिया कप 2023 अच्छा रहा है। दीक्षना ने अब तक एशिया कप के 5 मैचों में 8 विकेट लिए है। 

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पहले भारत की मार अब खिलाड़ी लाचार, पाक की बढ़ी मुसीबत