Asia Cup 2023: सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड से बस इतने दूर है रोहित


By Prakhar Pandey05, Sep 2023 10:40 AMnaidunia.com

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के नाम पहले ही भारत की तरफ से तीनो फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। एशिया कप में रोहित ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

एशिया कप

एशिया कप में भारत और नेपाल के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में रोहित ने शानदार 74 रनों की पारी खेली। डकवर्थ लुइस के चलते भारत को 145 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे भारत ने 20.1 ओवर में हासिल कर लिया।

पारी

रोहित शर्मा ने 59 गेंदों में अपनी 74 रनों की पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाएं। इस दौरान रोहित 125.42 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे।

छक्के

रोहित ने नेपाल के खिलाफ खेलते हुए 5 छक्के जड़ दिए। इसी के साथ एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने के वालों की सूची में रोहित टॉप थ्री में आ गए हैं।

रिकॉर्ड

रिकॉर्ड

रोहित एशिया कप में 2008 से 2023 के बीच 24 मुकाबले खेल चुके है। हिटमैन ने इस दौरान 22 छक्के लगाए है। सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की सूची में रोहित तीसरे स्थान पर है।

नंबर 1 से कितने पीछे?

नंबर 1 पर मौजूद शाहिद अफरीदी से रोहित सिर्फ 5 छक्के पीछे है। शाहिद अफरीदी इस सूची में 26 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। वही दूसरे स्थान पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 23 छक्कों के साथ मौजूद हैं।

टूटेगा रिकॉर्ड?

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान फिर 10 सितंबर 2023 को आमने-सामने होने वाले है। ऐसे में अगर रोहित का बल्ला चला तो रोहित आसानी से जयसूर्या और रोहित के सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड को धराशायी कर सकते है।

कुल छक्के

रोहित शर्मा ने अपने पूरे करियर में टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट मिलाकर 539 छक्के मार कर चुके है। हिटमैन क्रिस गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 15 छक्के दूर हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asia Cup 2023: जब दोबारा भिड़े भारत और पाक, तो क्या रहा नतीजा?