Ind vs Pak का महामुकाबला आज, खेलेंगे ये 7 उम्रदराज प्लेयर


By Shivansh Shekhar02, Sep 2023 12:08 PMnaidunia.com

Ind vs Pak

एशिया कप 2023 में आज टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान होगा, ऐसे में यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। इस मैच में कई सारे प्लेयर्स खेलने वाले हैं जिनकी उम्र अधिक है।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 36 साल 116 दिन है। ये भारतीय टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं जो इस मैच में खेलने वाले हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली इस मैच के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 34 साल 300 दिन है। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला खूब चलता है।

रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की उम्र भी 34 साल 260 दिन है। आज के मैच में जडेजा का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होने वाला है।

फखर जमान

फखर जमान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज हैं जिनकी उम्र 33 साल 123 दिन है। इन्होंने चैंपियन ट्रॉफी 2017 के फाइनल में टीम इंडिया के सामने शतक जड़ा था।

फखर जमान

फखर जमान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज हैं जिनकी उम्र 33 साल 123 दिन है। इन्होंने चैंपियन ट्रॉफी 2017 के फाइनल में टीम इंडिया के सामने शतक जड़ा था।

मोहम्मद शमी

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी काफी उम्रदराज प्लेयर हैं। वह 32 साल 354 दिन के हैं। आज के मैच में उनका प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा।

सूर्य कुमार यादव

वर्तमान 360 डिग्री बल्लेबाज कहे जाने वाले सूर्य कुमार यादव की उम्र अभी 32 साल 343 दिन है। उनका फॉर्म काफी अच्छा है।

इफ्तिखार अहमद

इफ्तिखार अहमद पाकिस्तान के एक अनुभवी खिलाड़ी हैं उनकी उम्र भी 32 साल 342 दिन है। उनका हालिया फॉर्म भी जबरदस्त रहा है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asia Cup 2023 Ind vs Pak: टॉस पर टिका है मैच, जानें किसका रहेगा बोलबाला?