Asia Cup 2023: सबसे ज्यादा रन बनाने में टॉप 7 में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल


By Prakhar Pandey14, Sep 2023 12:15 PMnaidunia.com

एशिया कप 2023

एशिया कप खत्म होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इस एशिया कप में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इस एशिया कप में अब तक 4 मैच की 4 पारियों में 3 बार पचासे लगाए है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित 194 रनों के साथ टॉप पर बने हुए है।

नाजमुल हुसैन शान्तो

बांग्लादेशी बल्लेबाज नाजमुल हुसैन शान्तो ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच की दो पारियों में 194 रन बना चुके है। नजमुल ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक भी लगाया है।

बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने एशिया कप 2023 में अब तक 4 मैच की 3 पारियों में 178 रन बनाए है। बाबर ने नेपाल के खिलाफ 153 रन की पारी खेली थी।

सदीरा समरविक्रमा

सदीरा समरविक्रमा

श्रीलंकाई खिलाड़ी सदीरा समरविक्रमा ने भी 4 मैच की 4 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 167 रन बनाए है। सदीरा ने अपने वनडे करियर में अब तक सिर्फ 21 मैच ही खेले है।

कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिस ने इस एशिया कप टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच की 4 पारियों में 162 रन बनाए है। इस दौरान मेंडिस ने 2 अर्धशतक भी लगाए है।

शुभमन गिल

शुभमन गिल ने भी एशिया कप के 4 मैचों में 154 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

केएल राहुल

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कम बैक किया था। राहुल अब तक 2 मैचों में 150 रन बना चुके है। केएल ने पाकिस्तान के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वर्तमान भारतीय टीम में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले बल्लेबाज