Asia Cup 2023 Prize Money: भारतीय टीम पर हुई पैसों की बारिश


By Shivansh Shekhar18, Sep 2023 01:48 PMnaidunia.com

भारत बना एशिया का बादशाह

भारत ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर यह खिताब जीता।

सिराज ने मचाई खलबली

इस फाइनल मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खलबली मचा दी। पूरे श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर को उन्होंने ध्वस्त कर दिया।

टीम इंडिया पर पैसों की बौछार

एशिया कप 2023 फाइनल मैच के बाद इनामों की झड़ी लग गई। भारत को चमकती ट्रॉफी के अलावा 1.24 करोड़ रुपए की इनाम राशि झोली में आ गिरी।

श्रीलंका पर भी लुटाया पैसा

फाइनल मैच में हारने के बावजूद भी श्रीलंका टीम पर पैसों की बारिश हुई। श्रीलंका लगभग 63 लाख रुपए इनामी राशि की हकदार बनी।

सबसे ज्यादा खिताब

भारत ने इस फाइनल में जीतने के बाद इतिहास रच दिया है। सबसे ज्यादा 8 बार एशिया का ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है।

सबसे ज्यादा खिताब

भारत ने इस फाइनल में जीतने के बाद इतिहास रच दिया है। सबसे ज्यादा 8 बार एशिया का ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भारत के नाम है।

ट्रॉफी पर कब्जा

टीम इंडिया ने एशिया की ट्रॉफी पर साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में कब्जा किया है। इसके बाद श्रीलंका ने सबसे ज्यादा जीता है।

श्रीलंका कब जीता

श्रीलंकाई टीम ने साल 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज किया है। पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में एशिया का खिताब जीता।

सिराज बने मिराज

इस मैच में सबसे ज्यादा किसी के चर्चे हैं तो वो मोहम्मद सिराज हैं, जो मिराज बनकर कोलंबो में गरज रहे थे। उन्होंने अकेले मैच का रुख पलट दिया।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asia Cup 2023 :भारत का ये खिलाड़ी बना ‘प्लेयर ऑफ सीरीज’