India vs Pakistan मुकाबले का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। 10 सितंबर को होने वाला मैच पूरा खेला जाएगा।
दरअसल, 10 सितंबर को होने वाले इंडिया-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। जिसमें अगर 10 को मैच पूरा नहीं हो पाया तो अगले दिन मुकाबला खेला जाएगा।
बता दें कि इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुआ पिछला मुकाबला बारिश की वजह से धूल गया था। इससे पहले केवल फाइनल के लिए रिजर्व डे था।
कोलंबो में भारी बारिश का अनुमान के चलते यह मैच हंबनटोटा में होना था, लेकिन ACC इस फैसले से खुश नहीं था। जिसके चलते यह मैच कोलंबो में ही खेला जाएगा।
कोलंबो में 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है जिसके चलते इस मैच का पूरा होना नामुमकिन सा है। यही कारण है कि इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है।
कोलंबो में 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है जिसके चलते इस मैच का पूरा होना नामुमकिन सा है। यही कारण है कि इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है।
टीम इंडिया अब Super 4 राउंड में खेलेगी। उसका पहला मैच 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा, वहीं 12 सितंबर को बांग्लादेश और 15 को श्रीलंका से होगा।
17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वह मैच भी कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
लोकेश राहुल पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ईशान के शानदार फॉर्म के चलते उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।