पाक के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज के खेलने पर बना सस्पेंस


By Shivansh Shekhar08, Sep 2023 06:08 PMnaidunia.com

केएल राहुल

एशिया कप 2023 में भारत का Super 4 में पहला मुकाबला पाकिस्तान से 10 सितंबर को होगा। इस मुकाबले में भी केएल राहुल के खेलने पर सस्पेंस है।

क्या है दिक्कत?

हालांकि, राहुल पूरी तरह से मैदान पर वापसी करने के लिए फिट हो चुके हैं, लेकिन पिछले मैच में ईशान किशन ने शानदार पारी खेली थी। उनकी जगह लगभग पक्की है।

बतौर विकेटकीपर

लोकेश राहुल ने कोलंबो में पहली बार प्रैक्टिस करने के लिए उतरे, लेकिन उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी पर फोकस किया।

खाली नहीं जगह

राहुल का बतौर बल्लेबाज प्लेइंग 11 में खेलना मुश्किल है। श्रेयस अय्यर नंबर पर खेल रहे हैं और उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया जा सकता है।

प्रैक्टिस किया

गुरुवार को टीम इंडिया ने इनडोर प्रैक्टिस किया, क्योंकि कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। खिलाड़ियों को आर्टिफिशल घास पर अभ्यास करना पड़ रहा है।

प्रैक्टिस किया

गुरुवार को टीम इंडिया ने इनडोर प्रैक्टिस किया, क्योंकि कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है। खिलाड़ियों को आर्टिफिशल घास पर अभ्यास करना पड़ रहा है।

बारिश का साया

कोलंबो में लगातार बारिश हो रही है और स्टेडियम में पानी भर गया है। ऐसे में सुपर 4 के इस भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले पर भी बारिश का साया है।

सारे मुकाबलों पर खतरा

एशिया कप 2023 में Super 4 के सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाने हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश सारे मुकाबलों पर पानी फेर सकती है।

पहला मैच बेनतीजा

इससे पहले कैंडी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब Super 4 मैच में भी यही अनुमान है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Ind vs Pak: Super 4 में पाक से भिड़ने को तैयार हैं ये भारतीय बल्लेबाज