भारत ने एशिया कप में इन टीमों के खिलाफ दर्ज की है 10 विकेट की जीत


By Prakhar Pandey05, Sep 2023 02:50 PMnaidunia.com

एशिया कप

एशिया कप में भारत के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। आइए जानते हैं कि भारत ने एशिया कप किन टीमों के खिलाफ दर्ज है 10 विकेट की जीत?

भारत बनाम नेपाल

नेपाल और भारत के बीच 4 सितंबर 2023 को खेले गए मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज कीं। नेपाल ने पहली पारी में 230 रन ऑलआउट हो गयी थी।

नेपाली पारी

नेपाल ने भारत के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में 10 विकेट पर 230 रन बनाए थे। नेपाल की तरफ से आसिफ शेख 58 रन और सोमपाल काम ने 48 रन की पारी खेली थी।

रोहित और शुभमन

रोहित और गिल ने नेपाल के खिलाफ दूसरी पारी में चेज करते हुए 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रोहित ने 74 रन और गिल ने 67 रन की पारी खेली थी। डकवर्थ लुइस नियम के चलते भारत को 145 रन का लक्ष्य मिला था।

हिटमैन

हिटमैन

रोहित शर्मा ने नेपाल के खिलाफ खेलते हुए 59 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली थी। वहीं शुभमन गिल ने 67 गेंदो में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाए थे।

10 विकेट

भारत ने नेपाल के खिलाफ मात्र 21.3 ओवरों में 147 रन बनाकर ऐतिहासिक 10 विकेट से जीत दर्ज की हैं। ऐसे बहुत कम ही मौके हुए हैं जब भारत ने किसी भी टीम के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की है।

भारत बनाम श्रीलंका

1984 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए भारत ने 10 विकेटों से जीत दर्ज की थी। भारत ने मात्र 21.4 ओवर में श्रीलंका द्वारा दिए गए 97 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

बड़ी जीत

रनों के मार्जिन के हिसाब से भारत ने एशिया कप में अपनी सबसे बड़ी जीत साल 2008 में हांग-कांग के खिलाफ दर्ज की थी। भारत ने हांग-कांग को 256 रनों से हराया था। 375 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांग-कांग 118 पर ऑलआउट हो गयी थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

World Cup 2023: विश्वकप के लिए भारतीय स्कवाड का ऐलान, ये सुपर 15 दिलाएंगे ट्रॉफी?