आशीर्वाद में भगवान से मांगे ये चीजें, पूरी होगी हर मुराद


By Prakhar Pandey12, Mar 2024 03:10 PMnaidunia.com

आशीर्वाद में चीजें

अक्सर लोग आशीर्वाद में भगवान से नौकरी, घर, गाड़ी, दौलत, पैसा, आदि मांगते है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी चीजों के बारे में जो आशीर्वाद में मांगने से सभी मुराद पूरी होती हैं?

सही रास्ते पर रहना

भगवान से आशीर्वाद में जिंदगी भर सही रास्ते पर रखने की मन्नत मांगे और कभी भी खुद को न भटकने की कामना भी करें। इस मन्नत से भगवान बेहद प्रसन्न होते है।

सुख-शांति

अक्सर लोग पूजा के दौरान परिवार के लिए तमाम तरीको के ऐश्वर्य और आराम मांगते है, लेकिन अगर आप सिर्फ भगवान से घर में सुख-शांति की मांग करते है तो ईश्वर बेहद प्रसन्न होते है।

धंधे में बरकत

काम धंधे में बरकत के लिए भी भगवान से सिर्फ मेहनत का फल मांगना चाहिए। भगवान कभी भी आपको आपके पराक्रम से कम नहीं देते है।

जरूरतमंदों की मदद

भगवान से यह आशीर्वाद मांगे की वो आपको गरीब और असहाय लोगों की मदद करने की शक्ति दी। आप इतने काबिल बने कि आप मजलूमों की मदद करते समय बिल्कुल भी न सोचें।

गलती के लिए माफी

अनजाने में हुई गलती के लिए भगवान से आशीर्वाद के रूप में माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा करने से भी भगवान अति प्रसन्न होते है और आपकी सभी मनोकामनाएं बिना बोले पूरी करते है।

बिना मांगे मिलेगा आशीर्वाद

यदि आप भगवान की ज्यादा पूजा नहीं कर पाते है तो पुन: कर्म करने से कभी भी न चूकें। भगवान हमेशा आपको देख रहें होते, अगर आप किसी का भी बिना स्वार्थ भला करते है तो बिना मांगे भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

मनोकामनाएं होंगी पूरी

भगवान से आशीर्वाद में अगर आप यह चीजें मांगते है तो वह बेहद खुश होते है और आपकी सभी अनकहीं मनोकामनाएं भी पूर्ण करते है।

अगर आशीर्वाद से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कच्चे सूत से करें 1 उपाय, जीवन में होंगे चमत्कारी बदलाव