Astro: रास्ते में अचानक दिख जाए ये पक्षी तो मिलने लगते हैं शुभ फल


By Ekta Sharma13, Oct 2022 11:55 AMnaidunia.com

मोर का दिखना

अगर अचानक कहीं पर मोर दिख जाए तो यह काफी शुभ माना जाता है। मोर का संबंध हर ग्रह से माना गया है।

घर पर मोर

अगर घर में सुबह अचानक मोर दिख जाए तो यह बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। कोई मंगल कार्य होने वाले हैं।

सुबह मोर दिखना

अगर सुबह-सुबह मोर दिख जाए तो आपका दिन शुभ होने वाला है। कार्यक्षेत्र में फायदा मिलता है। मोर का आवाज सुनना या मोर पंख दिखना भी शुभ होता है।

सपने में मोर

सपने में मोर दिख जाए तो ये भविष्य के लिए काफी शुभ होता है। अगर सपने में मोर पंख फैलाए दिखे तो आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने वाली है।

उड़ता मोर

उड़ता मोर काफी दुर्लभ होता है। लेकिन यदि आपको उड़ता हुआ मोर दिख जाए तो यह शुभ है। ऐसा होने पर आपको कहीं न कहीं से शुभ फल मिलते ही हैं।

नाचता मोर

नाचता मोर आसानी से नहीं दिखता। नाचता मोर भविष्य में आने वाली समस्याओं से अवगत कराता है। साथ ही यह जीवन में कुछ नया होने का संकेत भी देता है।

Dream Meaning: इस तरह के सपने आते हैं तो हो जाएं सावधान, है बुरा संकेत