शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन पूजा-अर्चना से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती है।
जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे धन-संपत्ति के साथ जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं।
मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है, जहां स्वच्छता होती है। शुक्रवार के दिन इसका विशेष ध्यान रखें।
उस घर में मां लक्ष्मी नहीं रहती हैं, जहां लोग क्रोध करते हैं। खास तौर पर शुक्रवार के दिन, सभी से प्रेम से बात करें।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इस दिन मां की आरती जरूर करें।
भगवान भाव के भूखे होते हैं। इसलिए माता की पूजा भक्ति-भाव से करें। आपकी मनोकामना जरुर पूरी होगी।