New Year 2023: नए साल में सूर्य-शनि की युति इन राशियों के लिए रहेगी अशुभ


By Kushagra Valuskar29, Dec 2022 08:31 PMnaidunia.com

सूर्य-शनि युति

13 फरवरी को कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति होगी। जिससे अशुभ योग का निर्माण होगा। इसका नकारात्मक प्रभाव राशियों पर पड़ेगा।

मेष राशि

शनि और सूर्य की युति मेष राशिवालों के लिए अशुभ रहेगी। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।

कर्क राशि

यह युति कर्क राशि की कुंडली के अष्टम भाव में होगी। इस दौरान धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। कार्यस्थल पर संबंध खराब हो सकता हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के चतुर्थ भाव में शनि और सूर्य की युति होगी। इस समय आपको पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस दौरान व्यापार में भी नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि

शनि और सूर्य की युति कुंभ राशि के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इस समय पिता के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।

Kalawa: जानिए क्यों हाथों में बांधा जाता कलावा