अक्सर लोग अपने व्यापार को लेकर परेशान रहते हैं। वह मेहनत तो पूरी करते हैं, लेकिन सफलता उतनी नहीं मिल पाती है। व्यापार में समस्याओं का सामना करते रहते हैं। व्यापार में तरक्की के लिए इन बातों का ध्यान रखें-
कंपनी के मालिक के बैठने की दिशा उसकी जन्मतिथि के अनुसार शुभ दिशा में हो तो बेहद अच्छा रहता है। ऐसे में व्यापार अच्छा चलेगा और मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी।
की पूजा व्यापार को शुरू करने से पहले इन दोनों भगवान की पूजा जरूर करें, जिससे किसी प्रकार धन की कमी न हो और काम में तरक्की प्राप्त हो।
व्यापार किस तरह का कर रहे है, इसका विशेष ध्यान रखें। अगर ट्रेडिंग का बिजनेस कर रहे हैं, तो स्टॉक का महत्व ज्यादा होता है। सफलता के लिए स्टॉक को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।
अगर व्यापार से जुड़ी कोई डील करनी हो या आगे बढ़ाने के बारे में सोचते हैं, तो पूर्व दिशा में बैठकर यह फैसला लें।
व्यापार करने वाले लोगों को उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते की फोटो लगानी चाहिए। इससे दोष दूर होता है और शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।
व्यापार में समय का महत्व जरूरी होता है। समय के अनुसार काम करने से सफलता मिल सकती है। इसका दुरुपयोग करने से बचें।
व्यापार में तरक्की पाने के लिए हर शनिवार को गरीबों में दान करें। इससे काम में बरकत बनी रहेगी और सफलता भी प्राप्त होगी।
कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो व्यापार को मकड़ियों के जाले से मुक्त रखें। साथ ही, कार्यस्थल को साफ रखें। इससे व्यापार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इन बातों से व्यापार में तरक्की पा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM