ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
इस दिन लोग पूरा दिन भोजन-पानी से दूर रहते हैं और अपना समय पूजा-पाठ और ध्यान में बिताते हैं
इस दिन व्रत के अलावा भी कुछ उपाय हैं, जिन्हें करने से भगवान विष्णु अपने भक्तों पर विशेष प्रसन्न होते हैं।
निर्जला एकादशी का दिन बहुत ही पवित्र माना जाता है। कोशिश करें कि इससे एक दिन पहले भी मांसाहार ना करें।
अगर आप निर्जला व्रत नहीं भी रख पा रहे, तो एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें।
इस दिन विष्णु सहस्रनाम या भगवान विष्णु को समर्पित मंत्रों या स्तोत्रों का जाप करना बहुत फलदायक माना जाता है।
एकादशी के दिन जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा देना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।