ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने की वजह से शादी में बाधा आती है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को तो शादी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। यदि आप इन्हें अपना लेते हैं तो घर पर जल्द ही शहनाई बज जाएगी।
मांगलिक दोष की वजह से भी शादी नहीं हो पाती है। कुंडली में इस दोष को कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें।
शनि की प्रतिकूल स्थिति न होने की वजह से भी जल्दी शादी नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।
गुरु ग्रह को भी शादी का कारक माना जाता है। कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहने और पीले रंग का भोजन खाएं।
यदि किसी लड़की की शादी में बाधा आ रही है तो उसे अपनी क्षमता के अनुसार, गुप्त दान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।
शादी में बाधा आने वाले इंसान को कभी भी अकेले शिव, कृष्ण या राम की पूजा नहीं करनी चाहिए। विवाह में होने वाली देरी से बचने के लिए शिव-पार्वती, राम-सीता और कृष्ण-राधा की पूजा करें।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि जल्दी शादी के लिए क्या उपाय करने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ