व्यक्ति खूब मेहनत करता है, लेकिन कुछ लोगों को ऐसा करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ज्योतिष में बताया गया है कि कुंडली में मौजूद दोष की वजह से लोगों के बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं।
यदि आपको लगातार असफलता का सामना कर रहा है तो ज्योतिष के कुछ आसान उपाय को अपनाएं। माना जाता है कि उनकी मदद से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करने से इंसान को भाग्य का साथ मिलता है। इतना ही नहीं, कार्यों में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है।
श्री कृष्ण को बांसुरी अति प्रिय है। माना जाता है कि जिस घर में बांसुरी रखी होती है, वहां पर दरिद्रता का वास कभी नहीं होता है।
कुंडली में दोष होता है तो व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है। इसके लिए आपको तुलसी की पूजा करनी चाहिए। बता दें कि तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।
पितृ दोष की वजह से भी इंसान को तरक्की हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में बताया गया है कि पितृ दोष दूर करने के लिए मंगलवार के दिन कढ़ी चावल का भंडारा करना चाहिए।
यदि तमाम कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो घर में श्रीयंत्र की पूजा करें। ऐसा करने से जल्द ही करियर में सफलता मिलेगी।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि सफलता के लिए किस तरह के उपाय रोजाना करने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ