पूजा के दौरान घर के मंदिर में दीपक के साथ धूप भी लोग जलाते हैं। शास्त्रों में पूजा-पाठ के दौरान धूप जलाने का खास महत्व माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में सुबह-शाम धूप जलाने से कई लाभ मिलते हैं। इसका शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है।
घर के मंदिर में धूप जलाने से वास्तु दोष को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आपको घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है तो देवी-देवताओं की पूजा में धूप जलाएं।
धूप जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का प्रवेश होता है। घर के अलावा, दुकान में धूप जलाने से व्यापार में लाभ मिलता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि धूप जलाने से ग्रह दोष भी दूर होता है। इतना ही, घर में देवी-देवताओं का वास होता है और परिवार में खुशियां बरकरार रहती है।
आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग मंदिर में धूप जलाने के बाद पूरे घर में धुआं फैलाते हैं। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसा करना शुभ माना जाता है।
मंदिर के साथ ही, घर के अन्य हिस्सों में भी धूप का धुआं दिखाएंगे तो सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं, परिवार में चल रहा क्लेश का माहौल भी सही हो जाएगा।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि धूप जलाने के क्या फायदे होते हैं। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ