ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार, धन और वैभव के कारक शुक्र ग्रह उदय 2 जुलाई से हो रहा है। किसी भी शुभ कार्य के लिए शुक्र ग्रह का उदय होना बहुत आवश्यक होता है।
शुक्र ग्रह के उदय से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस दौरान 15 दिनों तक मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे क्योंकि इसके बाद चातुर्मास की शुरुआत हो रही है।
17 जुलाई को देवशयनी एकादशी है, ऐसे में इस दिन से अगले चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य जैसे- विवाह, मुंडन आदि शुभ कार्यों पर रोक रहेगी।
वहीं, इस दौरान देवताओं के गुरू बृहस्पति भी उदित हो चुके हैं। बृहस्पति देव का उदय 1 जून को हुआ है। गुरु और शुक्र ग्रह बहुत शुभ माने जाते हैं।
जुलाई महीने में विवाह के लिए 3 और 4 तारीख को शुभ योग बन रहें हैं, इसके साथ ही 9 तारीख के दिन भी विवाह के योग बन रहे हैं।
वहीं, विवाह के लिए 11 से 15 जुलाई भी बहुत शुभ है। जुलाई महीने में ये दिन शहनाई बजाने के लिए बहुत शुभ हैं।
शुक्र के उदय से शिक्षा के क्षेत्र में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।
शुक्र के उदय से इन दिनों में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com