रात में सोने से पहले कर्पूर जलाना चाहिए। इससे रात में बहुत अच्छी नींद आती है और सभी तरह के तनाव भी ख़त्म हो जाते हैं।
रात में सोने से पहले हमें उन बातों को जरूर सोचना चाहिए जो हम अपने जीवन में करना चाहते हैं। ऐसा करने से हम जो सोचते हैं वह पूरा होता है।
सोते समय पैर की दिशा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। दरवाजे की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से सेहत और समृद्धि की हानि होती है।
कभी भी अधोमुख होकर, दूसरे के बिस्तर पर, गंदे घर में या टूटे हुए खाट पर भी नहीं सोना चाहिए।
रात में सोने से 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए और रात में सादा और हल्का भोजन ही करना चाहिए।
रात में अच्छी नींद के लिए खाने के बाद वज्रासन उसके बाद भ्रामरी प्राणायाम और अंत में शवासन करते हुए सो जाना चाहिए।
रात में सोने से पहले अपने इष्टदेव का भी जरूर ध्यान करना चाहिए।
रात में हमेशा बाईं करवट लेटना चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहती है।