जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से किसी गरीब, जरूरतमंद या फिर ब्राह्मण को दान देता है, तो उसके साथ-साथ पूरे परिवार को पुण्य की प्राप्ति होती है।
हर कोई अपने यथार्थ के हिसाब से दान करता है। लेकिन आप चाहे तो इन तीन चीजों का जरूर दान कर सकते हैं।
हिंदू धर्म में माना जाता है कि संभव है, तो मांग का टीका जरूर दान करना चाहिए। ऐसा करने से पति के ऊपर आने वाला हर संकट समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही पति की तेजी से तरक्की होती है।
शास्त्रों में जूते -चप्पल का दान करना काफी शुभ माना जाता है। जहां एक ओर इसे 'काल' से जोड़ा जाता है। कि आने वाले समय में किसी भी तरह का संकट, बीमारी, आर्थिक समस्याओं जैसे समस्याओं से बचाव होगा।
किसी को छाता भेंट करना भी महादान के बराबर माना जाता है। श्राद्ध के दौरान ब्रहाम्णों को छाता देने का अर्थ है कि पितरों को अपने लोक जाने में रास्ते में हर ऋतु का सामना करना पड़ेगा। जिसमें छाता काम आएगा।