नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाने से गुरु ग्रह मजबूत होगा। देवगुरु बृहस्पति भाग्य, सफलता और शिक्षा के स्वामी है।
नहाने के पानी में कॉफी पाउडर मिलाकर नहाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। इससे आप बुरी नजर से बच सकते हैं।
पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर नहाने से नकारात्मकता दूर होती है।
शुक्र को यश, धन और वैभवशाली ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को मजबूत करने के लिए नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
पानी में दूध मिलाकर नहाने से आपकी त्वचा को लाभ मिलेगा। साथ ही चिंता कम करने में मदद मिलती है।
सोमवार और शुक्रवार को पानी में दही मिलाकर नहाने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है।
रोजाना पानी में 2 लौंग डालकर नहाएं। इससे कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं से निजात मिलेगा।
सोमवार को सफेद चंदन से स्नान करना शुभ होता है। चर्म रोग से पीड़ित जातकों को अच्छे परिणाम देता है।
शनिवार को नहाने के पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। इस स्नान से शनि की कृपा प्राप्त होगी।