रात को अक्सर आते हैं बुरे सपने? करें ये आसान उपाय


By Shailendra Kumar10, Jun 2023 09:41 PMnaidunia.com

बुरे सपनों की समस्या

अगर आप रात को सोते वक्त अचानक डरकर उठ जाते हैं, या अक्सर बुरे सपने आते हैं। तो ये समस्या गंभीर हो सकती है।

रात में नींद खुलना

छोटे बच्चों के साथ यह अक्सर होता है। वे सोते-सोते उठ जाते हैं और बुरी तरह रोने लगते हैं। इसकी वजह भी बुरे सपने ही होते हैं।

बुरे सपनों का आना

अगर आप अक्सर बुरे सपनों से जूझ रहे हैं, तो ज्योतिष के कुछ उपाय अपना कर देखें। इनसे फायदा मिल सकता है।

फिटकरी के उपाय

अपने बिस्तर या तकिये के नीचे काले कपड़े में फिटकरी को बांधकर रखें। इससे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे।

महावीर की पूजा

रोजाना या कम से कम शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

हनुमान चालीसा का पाठ

अगर किसी बार का भय हो और इस वजह से नींद नहीं आ रही हो, तो सोते वक्त हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्पूर जलाएं

सोने से पहले घर में कर्पूर जलाकर रखने से भी बुरे सपनों से मुक्ति मिलती है। इससे कमरे की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

पीपल की जड़

बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए पीपल के पेड़ की जड़ को तकिए के नीचे रखकर सोएं। इससे भी सुकून की नींद आती है।

गंगाजल छिड़कें

सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल छिड़कना भी अच्छा उपाय माना जाता है। इससे बुरे सपनों से मुक्ति मिल सकती है।

पितृ दोष दूर करने लिए करें ये आसान उपाय