हिन्दू धर्म शास्त्रों में पितरों यानी पूर्वजों का विशेष स्थान है। माना जाता है कि पितर प्रसन्न हों, तो घर में सुख शांति बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र में पितरों को खुश करने और पितृ दोष से मुक्ति के कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से तमाम परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
घर में मृत व्यक्ति की तस्वीर को हमेशा दक्षिण दिशा में लगायें। इन्हें कभी भी मंदिर, बेडरूम या पूजाघर में नहीं लगानी चाहिए।
पितर की फोटो को ऐसी किसी जगह ना लगाएं जिसपर आपकी हमेशा नजर पड़ जाए। इससे मानसिक परेशानी बढ़ती है।
पितरों के लिए हमेशा दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए, क्योंकि यही उनकी दिशा होती है।
मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। पितरों को खुश करने के लिए मुख्य द्वार पर जल भी चढ़ाना चाहिए।
गीता में पितृ मुक्ति से जुड़ा सातवां पाठ दिया गया है। इसे पढ़ने से पितरों को मोक्ष प्राप्त हो जाएगा और बाधा दूर होगी।