छत पर पीपल का वृक्ष उगने पर क्या करें? जानें


By Prakhar Pandey11, Dec 2023 12:38 PMnaidunia.com

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। आइए जानते है छत पर पीपल के पौधे उग जाने पर क्या करना चाहिए।

सनातन धर्म में महत्व

पीपल के पेड़ में सैकड़ों देवी-देवताओं का वास होता है। सनातन धर्म में इस वृक्ष का बेहद खास महत्व होता है। पीपल के पेड़ को कभी भी नहीं काटना चाहिए। लेकिन यह घर की दीवार पर उग जाए तो असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है।

घर के अंदर या बाहर

घर की भीतर या बाहर पीपल का पेड़ उगता दिखाई दे तो उसे तुरंत ही उखाड़ देना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, ये कार्य घर के पुरुषों को ही करना चाहिए.

महिलाएं न करें ये काम

घर की महिलाओं को कभी भी घर के अंदर या छत पर लगे पीपल के वृक्ष को नहीं उखाड़ना चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है।

जल अर्पित करें

पीपल के पेड़ को उखाड़ने से पहले करीब डेढ़ महीने तक इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही, नियमित रूप से जल में दूध के कुछ बूंदे मिलाकर भी अर्पित करना चाहिए।

दीपक जलाना न भूलें

पीपल के वृक्ष की पूजा के दौरान उसकी समीप घरी का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करीब 45 दिन तक करना चाहिए।

45 दिन बाद उखाड़े पौधा

45 दिन तक विधिवत पूजा-पाठ के पश्चात पीपल के पेड़ को छत या घर के अंदर से निकालकर किसी खाली जगह पर लगा दें। इस पौधे को आप मंदिर में भी लगा सकते हैं।

आर्थिक परेशानियां

पीपल का वृक्ष अगर छत या दीवार पर लग रहा है तो यह बेहद अशुभ माना जाता है। इस प्रकार से पीपल के पौधे का छत या घर के अंदर उगना परिवार की प्रगति को रोकता है और आर्थिक परेशानियां आने लगती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर लाएं फेंगशुई लोटस, पाएं अनेक फायदे