जिनकी पीठ पर तिल होता है, वैसे लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। ये खूब तरक्की करते हैं और खुलकर जीते हैं।
जिनकी नाक पर तिल होता है, उनका जीवन संपन्न और सुखी माना जाता है। ऐसे लोग समाज में काफी सम्मानित होते हैं।
जिनके कान पर तिल होता है, वे बहुत ज्ञानी और बुद्धिमान होते हैं। ये अपने ज्ञान एवं बुद्धि से खूब धन कमाते हैं।
जिनके माथे पर तिल होता है उन्हें अचानक धन मिलता है। ऐसे लोगों को सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती।
जिनकी हथेली पर तिल होता है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये कम मेहनत में ही बड़ी सफलता प्राप्त कर लेते हैं।