Puja Vidhi: इस तरह से करेंगे पूजा तो पक्का लगेगा पाप


By Sahil20, Oct 2023 08:00 PMnaidunia.com

पूजा करना

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।

पूजा के नियम

शास्त्रों में पूजा करने से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। इन नियमों का पालन करने के बाद ही किसी भी पूजा-पाठ को सफल माना जाता है।

पूजा में की गई गलतियां

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, पूजा के दौरान अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां दस्तक दे देती हैं।

खड़े होकर न करें पूजा

ऐसी मान्यता है कि घर के मंदिर में कभी भी खड़े होकर पूजा नहीं करनी चाहिए। खड़े होकर पूजा करना शुभ नहीं होता है। इससे व्यक्ति को पूजा का लाभ भी नहीं मिल पाता है।

सिर ढक कर करें

पूजा अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग पूजा करते समय सिर को नहीं ढकते हैं। मान्यता के मुताबिक, स्त्री या पुरुष को पूजा करते समय सिर जरूर ढकना चाहिए।

पूजा करने की सही विधि

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूजा करते समय व्यक्ति को अपना चेहरा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। इस दिशा में मुख करके पूजा करना सही होता है।

पूजन सामग्री इस तरह रखें

पूजा करते समय पूजन सामग्री का इस्तेमाल भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पूजन सामग्री को हमेशा अपनी बाईं ओर रखना चाहिए।

पूजा घर के पास न हो शौचालय

वास्तु में बताया गया है कि पूजा घर कभी भी शौचालय के पास नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, शौचालय के ऊपर या नीचे भी मंदिर बनाने से बचें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दीपक जलाते समय रखें ये 4 चीजें, तिजोरी नहीं रहेगी खाली