Astro Tips: जानिए तुलसी से जुड़े ये जरुरी नियम, वरना नाराज हो जाएंगी लक्ष्मी


By Shailendra Kumar09, Jan 2023 07:48 PMnaidunia.com

हर घर में होती है तुलसी की पूजा

तुलसी के पौधे की धार्मिक मान्यता ऐसी है कि इन्हें तुलसी माता भी कहा जाता है। इनकी हर घर में पूजा होती है।

इन नियमों का रखें ध्यान

तुलसी के पत्तों को तोड़ने से पहले कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। वरना घर से लक्ष्मी माता रूठ सकती हैं।

पत्तियां तोड़ते समय रखें ध्यान

तुलसी के पौधे में रात के समय पानी नहीं दें और ना ही सूर्यास्त के बाद उनकी पत्तियां तोड़ें।

स्वच्छता का रखें ध्यान

तुलसी के पौधे को गंदे या जूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए। हमेशा नहा-धोकर या हाथ धोकर तुलसी के पत्ते तोड़ें।

आखिर में करें तुलसी की पूजा

तुलसी के पौधे में नहाने के बाद ही जल चढ़ाएं। साथ ही बाकी देवताओं की पूजा के बाद ही तुलसी की पूजा करनी चाहिए।

इनको ना चढ़ाएं तुलसी

तुलसी की पत्तियां भगवान शिव और गणेश पर ना चढ़ाएं। इन्हें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पर अर्पित करना चाहिए।

गुरुवार के दिन लगाएं पौधा

अगर तुलसी का पौधा लगाना हो, तो हमेशा गुरुवार का दिन लगाएं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

Vastu Tips: पति-पत्नी को किस दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए