Vastu Tips: पति-पत्नी को किस दिशा में सिर रखकर सोना चाहिए


By Arvind Dubey08, Jan 2023 01:17 PMnaidunia.com

Vastu Tips

वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व होता है। सही दिशा का चयन करने पर हैरान करने वाले फायदे मिल सकते हैं।

Vastu Tips for Sleeping

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि पति और पत्नी को सोते समय किस दिशा में सिर रखना चाहिए।

गलत दिशा का नुकसान

पति-पत्नी यदि गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं तो इससे आपसी विवाद और घर में क्लेश की आशंका रहती है।

किस दिशा में रखें सिर

ज्योतिष कहता है कि पश्चिम दिशा में मुंह करके कभी नहीं सोना चाहिए। यह दिशा सोने के लिए अशुभ मानी जाती है।

दिमाग में रहता है भारीपन

पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से दिमाग में भारीपन रहता है। सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

सोने के लिए यह दिशा शुभ

दक्षिण दिशा में सोने से जीवन में सुख-संपदा बनी रहती है। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

क्या कहता है विज्ञान

वैज्ञानिक दृष्टि से दक्षिण दिशा सोने के लिए उत्तम है, क्योंकि चुंबकीय ऊर्जा का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की तरफ होता है।

सर्वप्रथम गणेश का ही पूजन क्यों?