कुछ बुरी आदतों की वजह से ग्रह-दोष पैदा होता है जो जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
कमजोर ग्रह या ग्रह दोष से बीमारियां उत्पन्न होती हैं, धन हानि होती है और दरिद्रता घेर लेती है।
बार-बार थूकने से सूर्य ग्रह से जुड़े दोष पैदा होते हैं। इससे करियर, सम्मान और धन में कमी होती है।
दांतों से नाखून काटने से शनि और राहु ग्रह खराब होते हैं। इससे बीमारी और दुर्घटना की आशंका रहती है।
देर रात तक जागने से चंद्रमा कमजोर होता है। चंद्र दोष से बिजनेस में नुकसान की आशंका रहती है।
हरे-भरे पेड़-पौधे को नुकसान पहुंचाने से बुध कमजोर होता है। इससे धन हानि और कारोबार में नुकसान होता है।
घर, किचन या पूजा स्थान को गंदा रखने से मंगल और गुरु कमजोर होते हैं। इससे शिक्षा, विवाह, दांपत्य जीवन में बाधा आती है।