ये बुरी आदतें आज ही बदल लें, सफलता चूमेगी कदम


By Sahil19, Jan 2024 05:35 PMnaidunia.com

सफलता के लिए बदलाव करें

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी है। शास्त्रों में बताया गया है कि सफल व्यक्ति के अंदर क्या-क्या गुण पाए जाते हैं।

बुरी आदतें छोड़ दें

व्यक्ति की कुछ बुरी आदतें लक्ष्य से उसका ध्यान भटका देती है। इतना ही नहीं, इन छोटी-छोटी गलतियों का गंभीर प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।

कदम चूमेगी सफलता

समय रहते व्यवहार में कुछ बदलाव करने से इंसान को कोई सफल होने से नहीं रोक सकता है। इन बातों का ध्यान रखने से असफलता का मुंह आपको नहीं देखना पड़ेगा।

ज्योतिष के नियम

जिंदगी में सफल होने के लिए ज्योतिष के कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

पूजा के समय याद रखें ये बात

रात को सोने के बाद सुबह उन्हीं कपड़ों को पहनकर पूजा न करें। स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनने के बाद ही घर के मंदिर में दीपक जलाएं।

वृक्ष की छाया में न करें ऐसा

कुछ लोग वृक्ष की छाया में मल और मूत्र का त्याग कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से सफलता के मार्ग में व्यवधान खड़ा हो सकता है।

भोजन करने का नियम

वास्तु शास्त्र में किसी भी कार्य को करने की दिशा का खास महत्व माना जाता है। भोजन करते समय इंसान को अपना मुंह उत्तर और पूर्व दिशा की तरफ ही रखना चाहिए।

ब्रश करने की दिशा

व्यक्ति को हमेशा दातुन यानी ब्रश उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके नहीं करना चाहिए। ऐसा करने का बुरा असर जीवन पर पड़ सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

21 जनवरी को है पौष पुत्रदा एकादशी, राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप