21 जनवरी को है पौष पुत्रदा एकादशी, राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप


By Prakhar Pandey19, Jan 2024 05:09 PMnaidunia.com

सनातन धर्म

पौष माह का सनातन धर्म में खास महत्व होता है। आइए जानते है 21 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी पर कैसे करें राशि अनुसार जाप?

पुत्रदा एकादशी

पौष पुत्रदा एकादशी पर विधि विधान से पूजा करने से पितरों से संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितरों की आत्मिक शांति के लिए कई उपाय किए जाते है।

मेष और वृषभ राशि

पौष पुत्रदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:’ मंत्र का एक माला का जाप करें। वहीं वृषभ राशि वालो को ‘ऊँ श्री विराट पुरुषाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन और कर्क राशि

पुत्रदा एकादशी के पर्व पर ‘ऊँ श्री कमलापतये नम:’ मंत्र की 1 माला जपें। कर्क राशि वाले श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:’ का जाप करें।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि के जातकों को ‘ऊँ श्री चक्रगदाधराय नम:’ मंत्र की माला का जाप करना चाहिए। वहीं कन्या राशि वालों को ‘ऊँ श्री द्वारका नाथाय नमः:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुला और वृश्चिक राशि

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री लोकनाथाय नम:’ का जाप करना चाहिए। वहीं वृश्चिक राशि वालों को ‘ऊँ श्री श्री रघुनाथाय नम:’ की 1 माला का जाप करना चाहिए।

धनु और मकर राशि

धनु राशि के जातकों को ‘ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:’ मंत्र का 5 माला जाप करना चाहिए। मकर राशि वालों को 'ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र की माला जपनी चाहिए।

कुंभ और मीन राशि

व्रत के साथ इस मौके पर कुंभ राशि वालों को पौष पुत्रदा एकादशी पर ‘ ऊँ श्री लक्ष्मी पतये नमः:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। वहीं मीन राशि वालों ‘ॐ श्री वासुदेवाय नमः:’ मंत्र का पांच माला जाप करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुंभ में उदय होंगे शनि, खुलेगा 3 राशियों का भाग्य