तोहफा देने से पहले काफी सोचना पड़ता है कि आखिर क्या देना अच्छा होगा। ऐसे में जब कुछ नहीं समझ आता है, तो अंत में परफ्यूम दे देते हैं।
अपनों को परफ्यूम बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसे परफ्यूम को किसी को उपहार के रूप में देना मुश्किल बढ़ा सकता है। जानिए आखिर क्यों परफ्यूम देने से बचना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, किसी को परफ्यूम को किसी व्यक्ति को उपहार के तौर पर नहीं देना चाहिए। क्योंकि इससे दुर्भाग्य आता है। आर्थिक तंगी के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
किसी को परफ्यूम इसलिए गिफ्ट नहीं करना चाहिए। क्योंकि परफ्यूम की महक जिस तरह एक समय के बाद गायब हो जाती है। इसी तरह रिश्तों में थोड़े समय के बाद खटास आ सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को परफ्यूम देते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है। जिसके कारण व्यक्ति की तरक्की, आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।