हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गाय को पहली रोटी खिलाने से कई सारे दोष दूर हो जाते हैं।
कुंडली में शनि, राहु या केतु जैसे ग्रहों के दोष को दूर करने के लिए गाय को पहली रोटी खिलानी चाहिए। वहीं, आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालनी होती है।
अगर आप भी घर में चल रहे पारिवारिक झगड़े से परेशान हैं, तो गौ माता को रोटी खिलाने से आपकी समस्या कम हो जाएगी। इसके अलावा, ऐसा करने से ग्रह शांत हो जाते हैं।
धन लाभ के लिए घर में बनने वाली पहली रोटी को गाय के लिए निकाल लें। ज्योतिषियों की मानें, तो इस रोटी के चार टुकड़े कर गौ माता को खिलाने चाहिए।
गाय को रोटी खिलाने के फायदे सभी नियमों को फॉलो करने के बाद मिलते हैं। इस वजह से आवश्यक हो जाता है, नियमों के बारे में जानना।
गाय को सूखी रोटी खिलाने से पुण्य की जगह पाप लगता है। हमेशा रोटी के साथ गुड़ या चीनी जरूर रख कर दें।
गाय को दी जाने वाली रोटी में हल्दी मिलाना भी अच्छा होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करना काफी शुभ होता है।